स्वास्थ्य

राहत: पिछले सप्ताह प्रदेश में कोविड पाॅजिटिविटी दर 0.9 प्रतिशत रही

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश में 12 जुलाई से 18 जुलाई, 2021 तक कोविड-19 पाॅजिटिविटी दर 0.9 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान राज्य में 765 लोग कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए है।

ashb advt_page-0001

 

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर और आरएटी के माध्यम से 89 हजार 723 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 16 हजार 812 जांच आरटी-पीसीआर के माध्यम से की गई। इस दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से 1010 रोगियों के लिए सैंपल लिए गए, जिनमें से एक भी मामला पाॅजिटिव नहीं पाया गया।

No Slide Found In Slider.

 

प्रवक्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह बिलासपुर जिला में पाॅजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत, चम्बा में 2.1, हमीरपुर में 0.3, कांगड़ा में 0.8, किन्नौर में 0.3, कुल्लू में 0.9, लाहौल-स्पीति में 0.2, मंडी में 2.6, शिमला में 1.5, सिरमौर में शून्य, सोलन में 0.3 और ऊना जिला में पाॅजिटिविटी दर 0.3 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह राज्य में कोविड-19 के कारण 16 लोगों की मृत्यु हुई और मृत्यु दर 2.1 प्रतिशत रही।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close