विविध

खास खबर: डॉ राजेश राणा को हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की कमान

कार्यकारणी गठित

No Slide Found In Slider.

 

 

हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ की रजत जयंती 22 और 23 अप्रैल को मंडी जिला के कांगनी धार में संस्कृति सदन में मनाई गई। इस उपलक्ष में मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि, स्वास्थ्य मंत्री श्री धनीराम शांडिल्य विशेष अतिथि तथा अन्य सम्मानीय अतिथि गणों का इस अवसर पर पधारने पर हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

 

23 अप्रैल शाम को हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ की 25वीं कार्यकारिणी समिति के चुनावों का भी निर्णय घोषित किया गया। यह एक हर्षोल्लास का विषय है कि चिकित्सकों के रजत जयंती के अवसर में इस कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया और सभी सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ है। डॉ राजेश राणा डीडीयू जोनल हॉस्पिटल शिमला को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। डॉक्टर अनुपम बधन मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी जिला और डॉक्टर सौरभ शर्मा नागरिक चिकित्सालय पालमपुर कांगड़ा जिला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चयनित किया गया। डॉ अनंत विजय राघव नागरिक चिकित्सालय पोंटा साहिब सिरमौर, डॉक्टर करनजीत सिंह खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग मंडी जिला, डॉ अंजलि चौहान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शिमला और डॉक्टर मोनिका पठानिया मेडिकल कॉलेज टांडा कांगड़ा जिला, को उपाध्यक्ष चुना गया। डॉक्टर विकास ठाकुर मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी जिला से संघ के महासचिव रूप में चयनित हुए। डॉ जितेंद्र रुड़की नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर मंडी जिला, डॉक्टर सुनील चौहान खंड चिकित्सा अधिकारी कोटखाई शिमला जिला, डॉक्टर मोहित डोगरा समुदायिक चिकित्सालय गलौर हमीरपुर जिला तथा डॉक्टर यासमीन नागरिक चिकित्सालय नूरपुर कांगड़ा जिला से संयुक्त सचिव के रूप में चयनित किए गए। डॉ प्रवीण चौहान डीडीयू जोनल हॉस्पिटल शिमला से दूसरी बार कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित हुए। डॉ विजय राय मेडिकल कॉलेज नेरचौक जिला मंडी से प्रेस एवं आईटी सेल सेक्रेट्री के रूप में चयनित हुए। सभी चयनित पदाधिकारियों ने संघ का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया और अपने पदों पर नियुक्त होने पर जो कार्यभार सौंपा गया है उसे तहे दिल से निभाने का संकल्प लिया। संघ जनहित में विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता है और लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए आगे जांच का निर्देश देता है। संघ के द्वारा आयोजित की जाने वाली कंटिन्यूड मेडिकल एजुकेशन भी उनके ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई है तथा लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने की रणनीति बनाने का संकल्प भी लिया है।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close