विविध

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह कल 12,13 व 14 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र मंडी,कुल्लू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्यो का जायजा लेंगी।

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह कल 12,13 व 14 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र मंडी,कुल्लू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्यो का जायजा लेंगी। इस दौरान लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ होंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा सिंह कल 12 जुलाई को सुबह 8 बजे शिमला से मंडी के लिए प्रस्थान करेंगी। मंडी में शहर व इसके साथ लगते आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद परिधि गृह में राहत कार्यों की जिला अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगी। इसके पश्चात पंडोह व ओट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर कुल्लू के लिये रवाना होंगी और यहां भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी साथ होंगे। रात्रि विश्राम कुल्लू परिधि गृह रहेगा।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

13 जुलाई को प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुल्लू से मनाली के लिये रवाना होंगी। मनाली,मणिकर्ण व पार्वती घाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मंडी आएंगी। रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा।

14 जुलाई को प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह सराज घाटी के थुनाग व इसके साथ लगते बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के उपरांत शिमला लौट आएंगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close