विविध

रोहड़ू के साथ लगती आधा दर्जन पंचायतें अब ऐसे होंगी लाभान्वित

विक्रमादित्य सिंह ने 19 करोड़ से बने बखीरना पुल का किया लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रोहड़ू में 19 करोड़ रुपए की लागत से पब्बर नदी पर बने बखीरना पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पुल पर एचआरटीसी की बस को हरी झंडी देकर रवाना किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस पुल के लोकार्पण से रोहडू के साथ लगती आधा दर्जन पंचायतों की हजारों की जनसंख्या लाभान्वित होगी। इन पंचायतों का जुड़ाव अब रोहड़ू मुख्य बाजार से सीधे हो पाएगा। पहले इन पंचायतों के लोगों को वाया समोली से होकर 10 से 12 किलोमीटर तक का अतिरिक्त सफर कर रोहड़ू आना पड़ता था। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब पुल के निर्माण से स्थानीय पंचायत के हजारों किसानों-बागवानों और आम लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि रोहड़ू क्षेत्र की फारसी, लोअर कोटी, शेखल, मन्छाड़ा, समोली, भौलाड़ और ढाडी घुनसा पंचायत के लोगों को इस पुल के लोकार्पण से रोहड़ू आवागमन में आसानी होगी।

No Slide Found In Slider.

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। आगामी समय में रोहड़ू क्षेत्र के लोगों की आवश्यकता अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएंगी। जन भावनाओं को देखते हुए सरकारी योजनाओं को रोहड़ू क्षेत्र में सिरे चढ़ाया जाएगा।

 

इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, कांग्रेस के नेता, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close