विविध

कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सत्यग्रह में भाग लिया

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में देशव्यापी सत्यग्रह के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों व ब्लॉक मुख्यालयों में कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सत्यग्रह में भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला के रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे प्रदेश कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा और राहुल गाँधी के चित्र वाली डरो की ताख्तियां लिये केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए सत्यग्रह किया।

जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी व बड़ी संख्या में क्रमबार कांग्रेस नेता इस सत्यग्रह में शामिल हुए। बाद में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने रिज मैदान से स्केंडल पॉइंट तक केंडल मार्च भी किया गया।

मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक सोची समझी रणनीति के तहत उनके नेता राहुल गांधी को सदन से बाहर किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ आज सत्यग्रह पर बैठी है और कल से देशव्यापी संविधान बचाओ आंदोलन को शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि 24 मार्च का दिन देश के इतिहास में काले दिन के तौर पर याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। भाजपा राहुल गांधी की आवाज को नही दवा सकती।

No Slide Found In Slider.

शिमला में आज इस सत्यग्रह में मंत्री चंदर कुमार, जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्त्ता, शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, केवल सिंह पठानिया, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर, केहर सिंह खाची, आदर्श सूद, विनीत गौतम, आनंद कौशल, अमित पाल, यशपाल तनायक, जेनब चंदेल, गोकुल बुटेल, अनुराग शर्मा, अनिता वर्मा, चंदेर्प्रभा नेगी, दवेंदर बुशेहरी जितेंदर चौधरी, सोहन लाल, रिपना कलसायक, उषा मेहता, उषा दिवांता, संदीप कुमार, कपिल शर्मा, सबला राम चौहान, जैनी प्रेम, उमा वर्मा, हेमंत मेहता, सतपाल, सुरेन्दर शर्मा, रजनीश ठाकुर, सैन रमा नेगी, सरिता चंदेल, पुष्प शोब्ता, सुनील कुमार शर्मा, हिरा देवी, मुस्कान थापर, अमृत पाल, संजय रान्त्ता, अनिल चौहान, वीर सिंह, विनोद भाटिया, वनीता वर्मा, ध्यान सिंह चंदेल, जीत राम पंवर, हीरा दासी, नरेश गाँधी, रमेश ठाकुर, सुन्दर सिंह जसवाल, सोनिया चौहान, गीतांजलि भांगड़ा, छतर सिंह ठाकुर, वीनू मेहता, यासीन भट्ट, राकेश कुलपंत, नरेंद्र ठाकुर, संजय भारद्वाज, वृंदा सिंह, जी एस तोमर, राज कुमारी सोनी, अनिता ठाकुर, प्रभा वर्मा, सत्य मधायिक, मिन्हास, दीपक राठौर, वीरेंद्र जसवाल, विमला ठाकुर, सत्य वर्मा, शशि ठाकुर, चंदन राणा, शुभम राणा सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाई हुई है और इसीलिए मात्र चौबीस घंटे के भीतर उनकी संसद सदस्यता को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में पूरे देश की आवाज बने हुए थे और ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार का विरोध कर रहे थे, इसलिए मोदी सरकार ने लोकतंत्र आवाज को दबाने का असफल प्रयास किया है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है और जनता के बीच केंद्र सरकार के षडयंत्र का पर्दाफाश करेगी। इसी क्रम में आज देशभर में कांग्रेस पार्टी अनेकों स्थानों पर सत्याग्रह का आयोजन कर रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close