विविध

शेरे पंजाब से सीटीओ तक चलेगी जिला शिमला की आक्रोश रैली

No Slide Found In Slider.

 

भाजपा जिला शिमला की आक्रोश रैली का आयोजन 13 मार्च 2023 को किया जाएगा, इस दिन भाजपा के सभी कार्यकर्ता आक्रोश रैली के लिए शिमला के माल रोड स्थित शेरएपंजाब पर 1 बजे एकत्रित होने जा रहे है , इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं विधायक दल के सभी सदस्य इस रैली में भाग लेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

यह रैली शेरे पंजाब से लेकर सीटीओ तक जोर शोर से चलने वाली है इसके दौरान कार्यकर्ताओं के पास भाजपा के बड़े झंडे भी होंगे।

 

इस रैली के सफल आयोजन के लिए शिमला मंडल से 200 कार्यकर्ता, कसुंपटी मंडल से 150 कार्यकर्ता और शिमला ग्रामीण मंडल से 150 कार्यकर्ता भाग लेने जा रहे हैं। साथ ही सभी 2017 में पार्षद के चुनाव लड़े प्रत्याशियों को इस रैली को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त टारगेट दिया गया है।

जिला अध्यक्ष विजय परमार एवं जिला प्रभारी डेजी ठाकुर इस अभियान को पूर्ण रूप से देखेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

इस आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड स्तर पर जुट गए हैं और वहां छोटी टोली की बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा है।

 

जब यह आक्रोश रैली शेरे पंजाब से सीटीओ पहुंचेगी वहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गण एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे उसके उपरांत सभी विधायक दल के नेता राजभवन की ओर रवाना हो जाएंगे जहां शाम 4 बजे वह राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

 

इस बात की पुष्टि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई जब उन्होंने कल रात वर्चुअल माध्यम से शिमला जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया उस बैठक में शिमला जिला के अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रमुख कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे , इस बैठक में इस रैली को सफल बनाने के लिए सुझाव एकत्रित किए गए।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close