विविध

नगद इनामी राशि से सांसद खेल महाकुंभ की 2,300 टीमों का सम्मान: अनुराग सिंह ठाकुर

राष्ट्रनिर्माण में खेलों की अहम भूमिका : अनुराग सिंह ठाकुर

No Slide Found In Slider.

 

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हमीरपुर में इस वर्ष के सांसद खेल महाकुंभ के विधानसभा स्तर की प्रतियोगताओं के समापन समारोह में 2,300 टीमों के प्रतिभागियों को लाखों की नगद इनामी राशि वितरित करके उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

इस अवसर पर  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी व्यक्ति के समग्र विकास और राष्ट्रनिर्माण में खेलों की अहम भूमिका है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे हैं । ग्रामीण और पंचायत स्तर पर बहुत-सी अनूठी प्रतिभाएँ मौजूद हैं जिन्हें बस ढूँढ कर सामने लाने के लिए एक मंच की ज़रूरत है, और सांसद खेल महाकुंभ इसी दिशा में एक अनुपम प्रयास है। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित किया गया है कि एथलीटों को बेहतरीन मंच मिले, वो खेलों को करियर के तौर पर देखें, और यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सभी एथलीटों को खेल-किट, प्रमाण-पत्र और मेडल के साथ साथ नकद पुरस्कार भी मिलें।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि यह हमीरपुर और यहां के युवा साथियों के लिए गर्व की बात है कि 2018 में हमीरपुर से जो यात्रा चालू की थी वो आज देश के कोने-कोने में फैल गयी है। हमारे सांसद खेल महाकुंभ मॉडल की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज देश के हर राज्य में सांसद अपने यहाँ खेल महाकुंभ करवा रहे हैं जिसमें कई कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने स्वयं खिलाड़ियों को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया है। आज के कार्यक्रम में 21 लाख से ज़्यादा की नगद इनामी राशि, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेगी। यह हर्ष का विषय की इस बार के खेल महाकुंभ में कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाएँ इस खेल आयोजन का हिस्सा बनी हैं।

 

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और सूचना प्रसारण मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि 2047 में हमारा भारत, स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा। अगले 25 वर्षों को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने अमृत काल की संज्ञा दी है। एक यात्रा जो यह स्थापित करेगी कि 21वीं सदी वास्तव में भारत की सदी है।

 

इस कार्यक्रम में पांच खेलों में कुल 2300 से ज़्यादा टीमों ने भाग लिया है । प्रोत्साहन के तौर पर सभी टीमों को नकद इनामी राशि के तौर पर दिए जाएंगे। इनमें ब्लॉक लेवल पर जीतने वाली 85 टीमों को ₹5,100, फर्स्ट रनर अप को ₹3,100 और सेकंड व थर्ड रनरअप को भी ₹2,100 की राशि प्रदान की जा रही है।

 

इसके अलावा एथलेटिक्स में जीतने वाले 48 लोगों को ₹2,100 यानी कुल ₹1 लाख 8 सौ, फर्स्ट रनर रहने वाले 48 को ₹1,100 और सेकंड रनरअप रहने वाले 48 लोगों को ₹750 की राशि दी जा रही है। ज़िला स्तरीय रेसलिंग में भी 48 विजेताओं को ₹11,000, पहले रनरअप को ₹5,100 व सेकंड रनरअप को ₹3,100 दी जा रही है। रेसलिंग में कुल इनामी राशि ₹9 लाख 21 हज़ार 6 सौ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close