विविध

कांग्रेस अपने पूर्व में किये गए विकास कार्यों के आधार पर लोगों के बीच जाकर वोट मांगेगी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

सासंद प्रतिभा सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने पूर्व में किये गए विकास कार्यों के आधार पर लोगों के बीच जाकर वोट मांगेगी।

ashb advt_page-0001

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा जो कभी महंगाई के नाम पर बड़े बड़े ढोल पिटती थी,आज खामोश बैठी है।आज गैस सिलेंडर एक हजार से ऊपर चला गया है।तत्कालीन यूपीए सरकार के समय जब यही गैस सिलेंडर400 रुपए के आस पास मिलता था,उस समय यही भाजपा के नेता कहते फिरते थे कि उनके सत्ता में आने के बाद इसके आधे मूल्य किये जायेंगे।उन्होंने कहा कि उस समय चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी ने देश मे हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, जो आज दिन तक इस दूसरे कार्यकाल में भी पूरा नही हुआ है।उन्होंने कहा कि भाजपा देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नही करती।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों में कांग्रेस की जीत का मुख्य कारण प्रदेश में स्व वीरभद्र सिंह के विकास कार्यो का ही रहा।उन्होंने कहा कि आज भी जितने भी प्रदेश में विकास कार्यों के वर्तमान सरकार द्वारा फीते काटे जा रहें है वह सब पूर्व कांग्रेस सरकार के समय पूरे बजट के साथ शुरू किए गए थे।उन्होंने कहा कि आज सरकार के पास अपना खर्च चलाने तक को पैसा नही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की ऐसी कोई उपलब्धि नही है जिसके लिए वह लोगों के बीच जाकर अपने लिये वोट मांग सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ नगर निगम चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों में भी अपनी शानदार जीत हासिल करेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close