ब्रेकिंग-न्यूज़शिक्षा

असर इंपैक्ट: विश्व बैंक का स्कूलों में रुका बजट होगा जारी

स्टार प्रोजेक्ट पर आज शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों की ली क्लास,असर न्यूज ने उठाया है मामला

No Slide Found In Slider.

आखिरकार” असर न्यूज़ “की मुहीम रंग लाई और हिमाचल के स्कूलों में अभी तक रुके स्टार प्रोजेक्ट के करोड़ों के बजट को जारी होने का दरवाजा खुल ही गया। जानकारी के मुताबिक आज शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों की स्टार प्रोजेक्ट को लेकर क्लास ली । जिसमें इस प्रोजेक्ट को बारीकी से खंगाला गया था और इसमें यह भी निर्देश दिए गए कि स्कूलों के रुके प्रोजेक्ट को जल्द जारी किया जाए जिस पर हाल ही में तैनात हुए समग्र शिक्षा के नए प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने इस विषय में कहा कि जो भी दिक्कत स्कूलों के बजट को सुचारू रूप से पहुंचने को लेकर आ रही है उसकी परेशानी को जल्द दूर किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

गौर हो कि असर न्यूज़ द्वारा यह मामला सरकार के ध्यान में लाया गया था और इसे लेकर कई खबरें प्रकाशित की गई थी।

हिमाचल में शिक्षा जगत को मजबूत करने के लिए समग्र शिक्षा के तहत चल रहे स्टार प्रोजेक्ट को लेकर जवाब तलब किया गया है। गौर हो कि स्कूलों के अपग्रेडेशन का पैसा सकूलों तक नहीं पहुंचने को लेकर कलाई पर कलई खुलने लगी है। इसे लेकर शिक्षा मंत्री ने भी कहा है पूरी जिम्मेदारी से इस योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।
। सामने आया है कि केंद्र सरकार के तहत इस विश्व बैंक के स्टार प्रोजेक्ट में यह भी शर्त है कि जब तक संबंधित राज्य 75 फीसदी बजट का इस्तेमाल नहीं करेगा उससे बजट की अगली इंस्टॉलमेंट्स नहीं आएगी। और इस बात को संबंधित अधिकारियों ने भी माना है कि आगामी बजट लेने के लिए हिमाचल दिक्कत में है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

अभी हिमाचल के साथ भी हुआ भी यही है की स्टार प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल को 3 वर्ष होने को आ गए हैं लेकिन वहां 75 फीसदी बजट खर्च नहीं कर पाया है। लिहाजा विश्व बैंक के आगामी बजट पर फिलहाल हिमाचल को लेकर तलवार लटक गई है। हिमाचल की ये स्थिति समग्र शिक्षा के स्टार प्रोजेक्ट के साथ आई है। जिसमें हैरानी ये हैं कि इस प्रोजेक्ट कि राशि को एक निजी बैंक में जोड़ा गया है। यानी की यदि

सकूलों में सम्बन्धित बैंक की शाखा खोली जाती है तब ही स्टार प्रोजेक्ट का पैसा संबंधित स्कूल के अपग्रेडेशन को मिल सकता है । अब हिमाचल में ऐसा नहीं हुआ और सभी स्कूलों के खाते भी नहीं खुल पाए और अभी तक संबंधित विभाग द्वारा 15000 खाते खोले जाने थे।जिससे संबंधित स्कूलों में आने वाला अपग्रेडेशन का बजट डिस्ट्रिक्ट स्टेट लेवल पर फंसा पड़ा है।

गौर हो की हिमाचल में स्कूलों का स्तर सुधारने के लिए विश्व बैंक के तहत स्टार प्रोजेक्ट चलाया गया है ।जिसमें करोड़ों का बजट मिला है। स्टार प्रोजेक्ट के तहत ये शर्त लगाई गई है कि मात्र एक ही बैंक नोडल एजेंसी के तहत कार्य रूप में होगी। जिसके तहत स्कूलों में बैंक के तहत खाते खुलनेे चाहिए। जो नहीं खोले गए है। जिस पर अब जल्द ही संबंधित स्कूलों के बैंक अकाउंट खोले जाएंगे और उन्हें बजट जारी किया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close