विविध

हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम आती नहीं दिखाई दे रही : जयराम

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का ऊना पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की उपस्थित रहे।

ashb advt_page-0001

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है तब से बदला बदली की भावना से कार्य कर रही है और कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में चले चलाए संस्थानों को बंद कर दिया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अपनी 10 गरंटियो को पूरा नहीं कर पाई उन्होंने वादे तो बहुत किए थे पर कोई वादा पूरा नहीं हो पा रहा है।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऐसे कार्यालय भी बंद कर दिए जहां पर सरकारी मुलाजिम काम कर रहे थे और इन सभी कार्यालयों की पूर्ण रूप से स्वीकृति लेने के बाद ही खोला गया था।

यह कार्यालय जनता की मांग पर खोले गए थे पर कांग्रेस सरकार ने जनता की बिल्कुल परवाह नहीं की।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि ओ पी एस को लेकर कैबिनेट में फैसला कब का हो चुका है पर ओ पी एस के आने की कोई संभावना नहीं लग रही है, अभी तक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा ओ पी एस को लेकर कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं हो पाई है। बात अगर महिलाओं को 1500 प्रति माह की कि जाए तो वह वादा भी पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close