संस्कृति

हिमाचल प्रदेश में डॉ. देवेन्द्र महेंद्रु वनकाम की अध्यक्ष और हितेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष नियुक्त : नरेश नाज़

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

प्रतिष्ठित संस्थान अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के संस्थापक नरेश नाज़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में डॉ. देवेन्द्र महेंद्रु को वनकाम की अध्यक्ष और हितेन्द्र शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन पदों के लिए उनका चयन सर्वसम्मति से किया गया है।

ashb advt_page-0001

 

हिमाचल प्रदेश में वनकाम का मुख्य कार्य साहित्य का प्रचार-प्रसार करना है, इसके लिए सभी भाषाओं के योग्य लेखकों को मंच पर आमंत्रित किया जाएगा। वनकाम की समस्त टीम की कोशिश रहेगी कि प्रदेश में साहित्यिक गतिविधियों में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

No Slide Found In Slider.

शिमला के लेखको, साहित्यकारों में डॉ. जयनारायण कश्यप, विद्यानिधि छाबड़ा, डॉ. अजय सूद, डॉ. सत्यनारायण स्नेही, कुल राजीव पंत, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, उमा नधैक, कल्पना गांगटा, दीप्ति सारस्वत, रोमिता शर्मा, रेखा वशिष्ठ, नरेश दयोग, जगदीश चंद शर्मा, भारती कुठियाला, आत्मा रंजन, डॉ. देवकन्या ठाकुर, आरती सूद, डॉ. कर्म सिंह और विभिन्न कलाओं से जुड़े लोगों ने डॉ. देवेन्द्र महेंद्रु और हितेन्द्र शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close