ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर पर की गई अभद्र भाषा टिप्पणी पर पुलिस महानिदेशक से शिकायत

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

प्रदेश कांग्रेस सचिव बलदेव ठाकुर और वेद प्रकाश ठाकुर ने आज प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से भेंट कर भाजपा के पूर्व मंत्री विधायक विक्रम ठाकुर के खिलाफ एक शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत पत्र में उनकी एक सभा में मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर पर की गई अभद्र भाषा टिप्पणी पर रोष व्यक्त करते हुए विक्रम ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

शिकायत में कहा गया हैं कि भाजपा नेता की अगवाई में हो रहें एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया वह समाज में विशेष तौर पर एक महिला का घोर अपमान हैं जो कभी सहन नही किया जा सकता। उन्होंने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करने व उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की हैं।

प्रदेश सचिव बलदेव ठाकुर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने इस मामले को लेकर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close