स्वास्थ्य

प्रदेश में गत एक सप्ताह के दौरान निकली 5.3 प्रतिशत पाॅजिटिविटी दर  

No Slide Found In Slider.

  

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 7 जून, 2021 तक कुल 195198 लोग कोविड पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह के दौरान पाॅजिटिव मामलों की संख्या में लगातार कमी आई है और आज प्रदेश में केवल 7520 पाॅजिटिव मामले रह गए हैं। 

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने कहा कि 31 मई से 6 जून, 2021 के दौरान राज्य में 5.3 प्रतिशत की दर से कुल 5634 पाॅजिटिव मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि के दौरान जिला बिलासपुर में 4.3 प्रतिशत की पाॅजिटिविटी दर से कुल 322 पाॅजिटिव मामले, चंबा में 6.2 प्रतिशत की दर से कुल 551 पाॅजिटिव मामले, हमीरपुर में 4.3 प्रतिशत की दर से कुल 454 पाॅजिटिव मामले, कांगड़ा में 8.3 प्रतिशत की दर से कुल 1295 पाॅजिटिव मामले, किन्नौर में 4.9 प्रतिशत की दर से कुल 142 पाॅजिटिव मामले, कुल्लू में 4.4 प्रतिशत की दर से कुल 240 पाॅजिटिव मामले, लाहौल-स्पीति में 2.1 प्रतिशत की दर से कुल 63 पाॅजिटिव मामले, मंडी में 4.2 प्रतिशत की दर से कुल 749 पाॅजिटिव मामले, शिमला में 7.7 प्रतिशत की दर से कुल 611 पाॅजिटिव मामले, सिरमौर में 5 प्रतिशत की दर से कुल 343 पाॅजिटिव मामले, सोलन में 4.7 प्रतिशत की दर से कुल 343 पाॅजिटिव मामले और ऊना में 4.3 प्रतिशत की दर से कुल 521 पाॅजिटिव मामले पाए गए हैं।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close