विविध

कांग्रेस के कई नेता सीट बचाने के लिए खुद को भावी सीएम बताकर मांग रहे वोट : जयराम ठाकुर

सत्ता में आने के लिए जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस, 50 वर्षों तक इन्होंने देश-प्रदेश को लूटा : जयराम ठाकुर

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

 

कांग्रेस के नेता इन दिनों खुद को भावी मुख्यमंत्री बताकर वोट मांग रहे हैं। प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस के सपनों का सीएम है। मैंने कांग्रेस के मित्र से जब मुख्यमंत्री बनने के बारे पूछा तो जवाब मिलता है कि सीट बचाने के लिए यही एक मात्र तरीका है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नादौन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हालात ऐसी है कि प्रदेश के हर जिले में एक-एक भावी मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस की हालत एक अनार सौ बीमार वाली है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नादौन विधासभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री और बड़सर से माया शर्मा के लिए चुनाव प्रचार किया। जयराम ठाकुर ने नादौन में अपने भाषण में बिना नाम लिए कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में हुए विकास कार्यों पर यहां का एक नेता झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। इन दिनों वो भी खुद को भावी मुख्यमंत्री बताकर वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक तो यहां रहते ही नहीं हैं शायद उनका मन नहीं लग रहा है।

 

*‘किसी के खिलाफ बोलने का आदी नहीं हूं’*

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं किसी के खिलाफ बोलने का आदी नहीं हूं, यह मेरा स्वभाव है। कुछ लोगों को तब तक चैन नहीं मिलता जब तक वे गालियां न दे लें। ये कांग्रेस के ऐसे नेता हैं जिनके पास कहने को कुछ भी नहीं होता है। उन्होंने कहा कि नादौन से एक कांग्रेस नेता तो लगातार झूठ बोल रहे हैं कि पिछले पांच साल में विकास नहीं हुआ। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पूरे प्रदेश का छोड़िए सिर्फ आप अपने विधानसभा क्षेत्र में आकर देखें कि हमारे कार्यकाल में कितना विकास हुआ है।

No Slide Found In Slider.

 

*‘कांग्रेस ने 50 वर्षों तक दोनों हाथों से लूटा’*

 

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि 50 वर्षों तक कांग्रेस ने दोनों हाथों से देश और प्रदेश के लोगों को लूटा है। पूर्व में जब हिमाचल में भी कांग्रेस की सरकारें रही तो भ्रष्टाचार को बोलबाला रहा। सीएम ने कहा कांग्रेस ने हमेशा सत्ता का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश को लूटने वाली कांग्रेस के एक नेता यात्रा पर निकले हैं। इनके नेताओं को डर है कि हिमाचल में आकर वह पता नहीं क्या बोल दें, इसलिए उन्हें भारत जोड़ो और कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर भेज दिया है।

 

*‘सत्ता में आने के लिए जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस’*

 

बड़सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जा रहे हैं वहां कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो रहा है। कांग्रेस की गारंटियों पर तंज कसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके एक बड़े नेता से जब महिलाओं को 1500 रुपये देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम की कांग्रेस यह पैसा कहां से देगी। कांग्रेस केवल जनता को गुमराह करने और सत्ता पाने के लिए हर पैंतरे आजमा रही है, लेकिन जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली। इस बार रिवाज बदलकर रहेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close