विविध

प्रियंका गांधी का ऐलान: कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और पहली कैबिनेट में 1 लाख रोजगार की गारंटी

No Slide Found In Slider.

 

 

*वीरभूमि के युवाओं के सम्मान में सेना में ठेके वाली 4 साल की नौकरी गलत, केंद्र सरकार में आते ही वापस लेंगे स्कीम: प्रियंका गांधी*

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

*भाजपा चुनाव प्रचार में नहीं, बागियों को मनाने में जुटी। क्योंकि जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है।*

 

कांगड़ा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाद्रा ने आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित नगरोटा-बगवां में ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ को संबोधित किया।रैली संबोधित करने से पहले उन्होंने ज्वाला देवी शक्तिपीठ जाकर शक्तिस्वरूपा मां ज्वाला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

 

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक संकट, बागवानी संकट और सेना में अग्निपथ योजना लागू किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

 

उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश सिर्फ देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है। यहां की धरती ने इस देश को अनेक शहीद दिए। आज भी यहां के बेटे सरहद पर देश की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन भाजपा ने अग्निपथ लाकर उनकी जीवन सुरक्षा छीन ली। युवा सोचते हैं कि वे देश की रक्षा करेंगे और देश उनकी रक्षा करेगा। लेकिन भाजपा कह रही है कि वे चार साल बाद आकर कहीं क्लर्क बन जाएं। अगर कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनती है तो अग्निपथ योजना रद्द की जाएगी।” उन्‍होंने कांगड़ा के वीरों का जिक्र करते हुए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को भी याद कहा और कहा कि मैं भी एक शहीद की बेटी हूं और आपकी बहादुरी व आपके जज्बे को समझती हूं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

प्रियंका गांधी ने हिमाचल में भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा के राज में PPE किट, पुलिस भर्ती घोटाला और शिक्षक भर्ती में घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ गारंटी लेकर आई है। वो गारंटी ये है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कैबिनेट की पहली बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी। उसी बैठक में एक लाख युवाओं को नौकरी का ऐलान करेंगे और पूरे पांच साल में पांच लाख नौकरियां दी जाएंगी। सरकारी विभागों में खाली पड़े 63000 पद भरे जाएंगे।

 

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार कहती है कि वह कर्मचारियों को पेंशन नहीं दे सकती, सैनिकों को पेंशन नहीं दे सकती, लेकिन एक के बाद एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और निगमों को बेच सकती है। अपने बड़े बड़े उद्योगपतियों के 10 लाख करोड़ के कर्ज माफ कर सकती है लेकिन कर्मचारियों को पेंशन नहीं दे सकती। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें पुरानी पेंशन दे रही हैं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम यहां भी पुरानी पेंशन लागू करेंगे।

 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी को देखते हुए कांग्रेस सरकार प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपये की मदद देगी। गांव गांव में मोबाइल क्लीनिक खोले जाएंगे। हर विधानसभा में चार अंग्रेजी स्कूल खोले जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के रहते हिमाचल प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है और जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। कांग्रेस सरकार जनता के हित में काम करेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close