विविध

बेरोजगार युवाओं के लिए अपना रोजगार शुरू करने के लिये एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस के विजयी रथ को नही रोक सकते। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने चार उप चुनावों में भाजपा को करारी हार देकर उनके अहम को तोड़ा था,अब भाजपा की सत्ता से विदाई होनी तय है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि वह कांग्रेस को सत्ता में नही आने देंगे,पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहें है। उनका यह बयान आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन करता है और चुनाव आयोग को इस बयान का कड़ा संज्ञान लेते हुए उनपर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सत्ता का दुरुपयोग कर लोगो को डराने का असफल प्रयास कर रहें है।

No Slide Found In Slider.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा का तंबू उखड़ने जा रहा है और इसके नेता चुनावी रैलियों में रो रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को इससे कोई भी लाभ नही होने वाला। लोग भाजपा के घड़याली आंसुओं को भली भांति समझ चुके है। इसके नेताओं ने कभी भी बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर अपनी जुबां तक नही खोली।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन बहाल करेगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए अपना रोजगार शुरू करने के लिये एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close