पर्यावरणविशेष

असर विशेष: हिमाचल की आबोहवा अभी बिलकुल साफ

पीसीबी ने सभी जिलों में दिवाली से पहले मॉनिटरिंग के दिए निर्देश,दिवाली के दिन भी होगी मॉनिटरिंग

No Slide Found In Slider.

 

 

हिमाचल की आबोहवा अभी बिल्कुल साफ है ।दिवाली से पहले पोलूशन कंट्रोल बोर्ड ने सभी जिलों को वायु प्रदूषण की मॉनिटरिंग के आदेश दिए थे जिसमें 15 अक्टूबर से मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है जिसकी रिपोर्ट यह आई है कि अभी हिमाचल की आबोहवा बिल्कुल तय मानक के तहत ही है। जानकारी के मुताबिक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिवाली के दिन होने वाले एयर पोलूशन की तुलना पहले के दिनों से करता है जिसे लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह निर्देश जारी किए हैं कि अब वायु प्रदूषण की एक तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार की जाए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

जिसकी प्राथमिक रिपोर्ट अभी आई है जिसमें कहा गया है कि अभी प्रदेश के जिलों में पर्यावरण प्रदूषण के तहत वायु प्रदूषण का स्तर बिल्कुल कम है। हालांकि पीसीबी सभी से ग्रीन दिवाली अपनाने का आग्रह करता है लेकिन कई जगह  पटाखों का खूब प्रयोग होता है लिहाजा यह चेक किया जाता है कि किस जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है और किस जिले में ग्रीन दिवाली मनाई गई है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close