ब्रेकिंग-न्यूज़

चुनाव में हार देखकर डरी भाजपा….

शहरी विकास मंत्री का ही काट दिया शिमला से टिकट, 11 विधायकों के भी काटे टिकट – गौरव शर्मा, प्रवक्ता , आम आदमी पार्टी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

 

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि चुनावों में हार के डर से भाजपा मंत्रियों और विधायकों के टिकट काट दी है। पांच साल भाजपा ने कोई काम नहीं किया जिससे वह विधायकों के टिकट काट रही है। शिमला में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कोई काम नहीं किया। जिससे उनका भी शिमला से टिकट काट दिया और कुसुम्पटी भेज दिया गया। अब कुसुम्पटी में भी हार से सुरेश भारद्वाज घबरा रहे हैं। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। वह भाजपा के विधायकों के टिकट काटने और नए चेहरों से गुमराह होने वाली नहीं है। जब भाजपा की सरकार रहते हुए मंत्रियों और विधायकों ने पांच साल विकास नहीं किया तो आगे क्या करेंगे। गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा के सर्वे में साफ हो गया है कि भाजपा सरकार की विदाई तय है जिससे अब भाजपा जनता को गुमराह करने वाले निकम्मे विधायकों मंत्रियों के टिकट काट रहे हैं। अगर भाजपा के मंत्रियों और विधायकों ने पांच साल काम किया होता तो टिकट काटने की जरुरत ही नहीं पड़ती। शिमला की जनता मंत्री सुरेश भारद्वाज के खिलाफ थी। शिमला में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे घबराकर भाजपा ने मंत्री सुरेश भारद्वाज को कुसुम्पटी भेज दिया है। लेकिन चेहरा बदलने से कुछ होने वाला नहीं है। भाजपा के विकास के दावे की पोल खुल गई है। जनता सत्ता परिवर्तन करके ही भाजपा को जवाब देगी।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close