ब्रेकिंग-न्यूज़

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की सख्त कार्यवाही, 807 लीटर अवैध शराब पकड़ी       

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभाग शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विभाग द्वारा 65 दलों का गठन किया है। इन दलों द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ashb advt_page-0001

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पिछले दो दिनों में लगभग 807 लीटर अवैध शराब को कब्जे में लिया है। शराब की कुल 325 बोतलंे बरामद की गई हैं। इसके अतिरिक्त विभाग ने जिला नूरपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में दबिश देकर 550 लीटर लाहन को कब्जे में लेकर नियमानुसार नष्ट किया है और दोषी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है। विभाग ने मंडी जिला में भी 10 लीटर लाहन को कब्जे में लिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में स्थित सभी शराब की दुकानों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। प्रदेश में स्थित सभी बॉटलिंग प्लांट्स, वाइनरी, ब्रूरी एवं थोक विक्रेताओं के गोदामों पर विभाग के अधिकारी कड़ी नजर रख रहे हैं। यदि किसी भी लाइसेंसी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग के एनफोर्समेंट जोन के प्रभारियों को आबकारी, वस्तु एवं सेवा कर अधिनियमों के अंतर्गत दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति मदिरा से सम्बंधित शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-8062, ई-मेल-vselection2022@mailhptax या व्हाट्सऐप नम्बर-9418611339 पर दर्ज करवा सकते हैं।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close