विविध

कुश्ती के बाद अब ताई कमांडो में गोल्ड 

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोग टाली के विद्यार्थी निखिल ठाकुर ने धर्मशाला मे आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की 68 किलो वजन की राज्य स्तरीय ताई कमांडो खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। निखिल की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश कुमार प्रवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, मुख्याध्यापिका आरती चौहान ,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष देशराज ठाकुर व समस्त विद्यालय परिवार ने निखिल ठाकुर का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया । यह भी संयोग ही है कि इससे पूर्व निखिल ठाकुर की छोटी बहन गुंजन ठाकुर ने कुश्ती में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्राओं की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है तथा दोनों भाई बहन अब राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने भी खेलकूद शिक्षक रामलाल सूर्या दोनो विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी है । गौरतलब है कि छोग टाली विद्यालय के 18 से अधिक विद्यार्थी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है और आशा है कि इस माह एवं नवंबर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं के खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थी राज्य में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय वा जिला का नाम ऊंचा करेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close