स्वास्थ्य

31 मई को 18 से 44 आयु वर्ग के 25514 लोगों का किया जाएगा टीकाकरण

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

राज्य में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए 31 मई, 2021 को 25514 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल ने आज यहां कहा कि टीकाकरण के लिए पूरे राज्य में 252 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 31 मई, 2021 को टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाने तथा सत्र् बुक करने के लिए पूरे प्रदेश में कोविन पोर्टल पर 29 मई को आॅनलाइन स्लाॅट जारी किए गए थे।

ashb advt_page-0001

 

 

 

उन्होंने सभी लोगों से असुविधा और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही टीकाकरण केन्द्रों में आने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से टीकाकरण केंद्रों में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने का भी आग्रह किया है।

 

 

No Slide Found In Slider.

 

डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि 31 मई, 2021 को जिला बिलासपुर में 14 सत्र के लिए 1560 लोगों, जिला चम्बा में 15 सत्र के लिए 1319 लोगों, जिला हमीरपुर में 17 सत्र के लिए 1810 लोगों, जिला कांगड़ा में 46 सत्र के लिए 4599 लोगों, जिला किन्नौर में 2 सत्र के लिए 280 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। जिला कुल्लू में 15 सत्र के लिए 1870 लोगों, जिला मण्डी में 41 सत्र के लिए 4090 लोगों ने, जिला शिमला में 34 सत्र के लिए 3405 लोगों ने, जिला सिरमौर में 21 सत्र के लिए 2068 लोगों ने, जिला सोलन में 29 सत्र के लिए 2880 लोगों ने और जिला ऊना में 16 सत्र के लिए 1633 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए आॅन-साइट पंजीकरण की नई रणनीति के अनुसार जिला लाहौल-स्पीति के जनजातीय व दुर्गम क्षेत्रों में 2 सत्र आयोजित किए जाएगे, जिनमें एक सत्र् काजा में 77 लाभार्थियों और एक केलांग में 66 लाभार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। जिला चंबा के पांगी ब्लाॅक में 180 लोगों के लिए आॅन-साइट पंजीकरण के साथ 2 सत्र आयोजित किए जाएगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close