ब्रेकिंग-न्यूज़

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 150 पेटी अवैध शराब बरामद की

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने ऊना जिले में एक पिकअप जीप से अवैध रूप से ले जाई जा रही देशी शराब की 150 पेटियां बरामद की हैं। विभाग की टीम ने पिकअप जीप को जब्त कर चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

No Slide Found In Slider.

आयुक्त ने बताया कि विभाग को काफी समय से अवैध रूप से शराब के परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने अम्ब रोड से ऊना की तरफ जा रही है जीप से अवैध शराब बरामद की।

No Slide Found In Slider.

यूनुस ने बताया कि विभाग प्रदेश में स्थित सभी खुदरा शराब की दुकानों, थोक विक्रेताओं की आबकारी अधिनियम के अंतर्गत निरीक्षण कर रहा है। यदि कोई भी लाइसेंसधारक संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विभागीय टीमों द्वारा प्रदेश में नाका लगा कर वाहनों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के परिवहन, वितरण, उत्पादन एवं उपभोग्य वस्तुओं के भंडारण पर शिकंजा कसने के लिए ट्रांसपोर्टर्स, ई-कॉमर्स, कूरियर सर्विसेज के गोदामों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close