“एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत अनोखी पहल
*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में सजी हिमाचली व्यंजनों की रंगीन महफ़िल* कथोग, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश)

*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में सजी हिमाचली व्यंजनों की रंगीन महफ़िल*
कथोग, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत एक अनूठी और प्रेरणादायक गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने हुनर और परंपरागत ज्ञान का अद्भुत प्रदर्शन किया।

इस विशेष कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अपने हाथों से पारंपरिक हिमाचली पकवान तैयार किए गए। विद्यालय परिसर में मानो हिमाचल की संस्कृति और स्वाद की सुगंध चारों ओर फैल गई।
🍲 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ
सिड्डू, घी लौटे, पटाडें, खोबडे़, चटनी और अलग-अलग प्रकार के व्यंजन
मीठे पारंपरिक पकवान
तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रधानाचार्य डॉ. संदीप चौहान ने इस अवसर पर विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं और आत्मनिर्भरता तथा रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की खुले दिल से प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।



