ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

बड़ी खबर: अपहरण और लापता व्यक्तियों का पता लगाने में देशभर में दूसरे स्थान पर हिमाचल

मुख्यमंत्री ने प्रदेश पुलिस को दी बधाई

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी वर्ष 2021 के आंकड़ों में अपहरण और लापता व्यक्तियों का पता लगाने में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस को बधाई दी है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम अपराध दर वाला शांतिपूर्ण राज्य है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को आधुनिक सुविधाएं एवं नवीनतम प्रौद्योगिकी उपलब्ध करवाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बदलती परिस्थितियों के अनुरूप अपनी कार्यप्रणाली में अच्छे सुधार लाए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई करके विभिन्न अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य पुलिस के निरंतर प्रयासों की भी सराहना की।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

जय राम ठाकुर ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षोंे के दौरान पुलिस कर्मियों के सैंकड़ों पद भरे गए हैं और प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई नए थाने और चौकियां भी खोली गई हैं। पुलिस बल में त्वरित आवाजाही सुनिश्चित बनानेे के लिए लगभग 350 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण और ढांचागत विकास पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close