विविध

प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हलाबोल,पोल खोल का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आज  कनलोग में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हलाबोल,पोल खोल का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ जबरदस्त नारे बाजी की।
चौधरी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिये भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि आज सेब बागवान भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहें है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही किसानों बागवनो की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें में भाजपा सरकार  ने हजारों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।
चौधरी ने शिमला स्मार्ट सिटी को लेकर हो रहा भ्र्ष्टाचार, शिमला में पेयजल संकट, सड़को की खस्ता हालत को लेकर सरकार को घेरा।
जितेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने धमकाने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे डरने वाली नही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश मे भाजपा सरकार की हलाबोल,पोल खोल रही है।
इस दौरान कांग्रेस  उपाध्यक्ष नरेश चौहान, कांग्रेस महासचिव शिमला के प्रभारी यशवंत छाजटा,सचिव हरिकृष्ण हिमराल, पूर्व विधायक आदर्श सूद,अरुण शर्मा, चंद्र मोहन,नीरज बक्शी,संजीव मेहता,अमृत पाल,रविन्द्र रोहित,प्रधान कुमार व सतीश शर्मा व अन्य जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।
——————————
इस दौरान आज यहां कनलोग में भाजपा के पना प्रमुख राजेश वर्मा,सुशील श्रीवास्तव वार्ड प्रधान अजीत सूद ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close