ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी खबर : प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लम्बित डीसीआरजी तथा लीव-इनकैशमेंट बिलों की अदायगी के लिए 110 करोड़ रुपये की राशि जारी की

No Slide Found In Slider.

 

 

प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लम्बित डीसीआरजी तथा लीव-इनकैशमेंट बिलों की अदायगी के लिए 110 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पिछले कुछ वर्षों से लम्बित डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (डीसीआरजी) तथा लीव इनकैशमेंट बिलों की अदायगी के लिए प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम को 110 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इससे निगम के 1143 पेंशनर्ज लाभान्वित होंगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मार्च महीने में आयोजित बैठक में पेंशनर्ज कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने इस मामले के बारे में उन्हें अवगत करवाया था।

जय राम ठाकुर ने कहा कि निगम ने इस वर्ष अप्रैल माह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पंेशन जारी की है, जो पूर्व में 6 से 7 महीने के विलम्ब से जारी होती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021-22 में हिमाचल पथ परिवहन निगम को वेतन और पेंशन की अदायगी के लिए 674 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह राशि पूर्व में दी गई राशि से लगभग दोगुनी है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close