पर्यावरण

प्लास्टिक अपशिष्ट संशोधन नियम 2021 और 2022 एकल उपयोग प्लास्टिक इंपीआर अनुपालन पर चर्चा

अपूर्व देवगन, आईएएस, सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अध्यक्षता में एक वेबिनार आयोजित किया गया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

प्लास्टिक अपशिष्ट संशोधन नियम 2021 और 2022 एकल उपयोग प्लास्टिक इंपीआर अनुपालन – प्लास्टिक अपशिष्ट पंजीकरण के संबंध में  अपूर्व देवगन, आईएएस, सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अध्यक्षता में एक वेबिनार आयोजित किया गया बेबिनार में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रकान (संशोधन) नियम, 2021 और 2022 के तहत सरकारी अधिकारियों, आम जनता उद्योग उत्पादको आयातकों / ब्रांड मालिकों और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रोसेसर को आमंत्रित किया गया था औद्योगिक संघ बड़ी, ऊना, नालागढ़, कला अम्ब, धर्मशाला और हिमाचल औषधि निर्माण संघ, व्यापार मंडल, शिमला सहित वेबिनार में राज्य भर के लगभग 350 प्रतिभागी ने भाग लिया ।

ashb advt_page-0001

 

सबसे पहले,  अपूर्व देवगन, (आईएएस). सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपना उद्द्घाटन भाषण दिया और प्रतिभागियों को वेबिनार के आयोजन उद्देश्य से भी अवगत कराया। AUA (आस्क अस एनीथिंग) सत्र का आयोजन प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और एसयूपी प्रतिबंध के विभिन्न नियमों और विनियमों के संबंध में उद्योगों, अधिकारियों आम जनता और व्यापारियों के संदेह को दूर करने के उद्देश्य से किया गया था ताकि सामंजस्यपूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

No Slide Found In Slider.

 

तत्पश्चात  एस. चंदन सिंह सहायक पर्यावरण अभियंता, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रतिभागियों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, नियम, 2021 के तहत पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित प्रतिबंधित एसयूपी वस्तुओं और राज्य सरकार उत्पादको आयातकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। साथ ही 23.02. 2022 को हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिसूचना और 2.07.2022 को जारी संशोधन के तहत उत्पादकों, आयातकों, ब्रांड मालिकों और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करणकर्ताओं की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

 

राज्य बोर्ड द्वारा केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के केंद्रीकृत पोर्टल पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत उत्पादकों, आयातको ग्रांड मालिकों और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करणकर्ताओं द्वारा प्राप्त किए जाने वाले पंजीकरण के संबंध में एक डेमो भी दिया गया साथ ही इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, ऊना द्वारा उठाए गए प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण से संबंधित मुद्दों पर वेबिनार के दौरान चर्चा की गई वेबिनार में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों औद्योगिक संघों, सरकारी विभागों, व्यापार मंडलों और आम जनता ने भाग लिया।

 

अंत में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव और विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिया गया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close