विविध

प्रदेश में कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन पर सीएम कोई बात नहीं करते

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि अपने कुछ करीबी साथियों को लाभ देने के लिये पेंशन तक का प्रावधान कर दिया है,जबकि प्रदेश में कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन पर वह कोई बात नह करते।उन्हें प्रदेश के कर्मचारियों की नही अपने कुछ करीबी व चहेतों की ज्यादा चिंता है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही सभी कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाली के साथ उनकी लंबित मांगो को तुरंत पूरा करेगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज जिला लाहुल स्पिति के उदयपुर मंडल के मयाड़ व विभिन्न स्थानों पर सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठा प्रपोकण्डा करने में माहिर है।

प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में 80 हजार से अधिक युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ किया है जो इस परीक्षा में बैठे थे।उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि वह बताए इस मामलें की सीबीआई जांच कब होगी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वह प्रदेश में अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपने चार ही ऐसे कार्य बता दे जो उन्होंने शुरू किए,उन्हें पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया हो।उन्होंने कहा कि आज जितने भी कार्यो के उदघाटन प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहें है वह सब पूर्व कांग्रेस की वीरभद्र सिंह सरकार द्वारा शुरू किए गए थे।उन्होंने कहा कि भाजपा तो केवल फीते काटने तक ही सीमित रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा योजनाओं के नाम बदल कर उन्हें अपना नाम देकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती रही है।

प्रतिभा सिंह ने देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब प्रदेश में इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में प्रदेश को कांग्रेस की नई सरकार मिल जाएगी जो पूर्व की भांति आगे भी जन आकांक्षाओ को पूरा करेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close