विविध

जोनल खेल कूद प्रतियोगिताओं में छाए राघव पब्लिक स्कूल घैणी के छात्र

No Slide Found In Slider.

 

इन दिनों चल रही अंडर- 14 छात्र/छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं में राघव पब्लिक स्कूल घैणी के छात्रों ने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम चमकाया।छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं ओगली में सम्पन्न हुई, जिसमें अनेक विद्यालयों से टीम्स आई थी। राघव पब्लिक स्कूल घैणी के छात्रों ने बैडमिंटन और वन एक्ट प्ले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं गुम्मा में आयोजित की गई जहां पर भाषण में राघव पब्लिक स्कूल घैणी की छात्रा पहले स्थान पर रही तथा कबड्डी और शतरंज में छात्राओं ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बच्चों के जोश और बुलंद हौसलों को देखकर साबित हो गया कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक स्तर पर अग्रणी है अपितु खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसी अन्य गतिविधियों में भी पीछे नहीं है। विद्यालय में छात्रों की संख्या अधिक न होते हुए भी टीम्स तैयार की जाती हैं, जिनमें चयनित छात्र ही नहीं बल्कि हर छात्र को प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है बावजूद इसके वे खिताब भी हासिल कर लेते हैं ‌। जीत की खुशी से छात्रों की थकान गायब हो गई और चेहरे फूलों की तरह खिल उठे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री योगेश्वरी वर्मा ने बच्चों की मेहनत के साथ साथ जीत का श्रेय पूरे स्टाफ,टीम कोचिज , और अभिभावक गण को दिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close