विविध

बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा के नेता कभी कोई बात नही करते

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)
मई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती मामलें में सरकार व प्रशासन की विफलता की आलोचना करते हुए कहा है कि यह बहुत ही गम्भीर मामला है जिसे हल्के में नही लिया जा सकता।इस पूरे मामलें की जांच तुरंत पूरी कर इसके असली गुनहगारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए क्योंकि इस घटना से प्रदेश की स्वच्छ छवि पर दाग लगा है।
आज यहां जिला मुख्यालय के समक्ष बैठे युवा कांग्रेस की भूख हड़ताल पर बैठे युवा कांग्रेस  पदाधिकारियों के इस आंदोलन को अपना समर्थन देने आई प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारों के साथ हो रहें अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ेगी।
प्रतिभा सिह ने मीडिया से अनोपचारिक बातचीत में  कहा कि भाजपा के इस शासनकाल में देश प्रदेश बड़ी विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा के नेता कभी कोई बात नही करते। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम मनमर्जी से बढ़ाये जा रहें है।लोगों को बढ़ती महंगाई से कोई भी राहत नही दी जा रही है।
मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए प्रतिभा सिंह ने इस मामलें की सीबीआई जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सब केंद्र की भाजपा सरकार के अधीन है।उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच किसी सिटिंग जज से करवाये जाने की अव्यवस्था है।उन्होंने कहा कि डीजीपी को क्लीन चिट देना मामले को रफा दफा करने की कोशिश लगती है।
 प्रतिभा सिंह ने इसके उपरांत गेयटी थियेटर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की स्मृति में लगाई गई फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिह भी साथ थे।उन्होंने इस फ़ोटो प्रदर्शनी को ऐतिहासिक महत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसके आयोजकों का आभार जताया।उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी से स्व राजीव गांधी के जीवन की यादें रखी गई है जो बहुत ही स्मर्णीय है।
इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,पूर्व विधायक आदर्श सूद,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी,अतुल शर्मा,अमित नंदा, अमित पठानिया, शिवम राणा, वीरेंद्र वांस्टू,मोनीता चौहान व पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों मौजूद थे ।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close