विविध

सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ संगठन के दृष्टिकोण को दक्षता के साथ आमजन के सामने प्रस्तुत करें कार्यकर्ताः जय राम ठाकुर

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं का लाभ आम आदमी को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से तत्परता व प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया है। वह आज पीटरहॉफ, शिमला में आयोजित भाजपा राज्य मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभावी इस्तेमाल करने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रचार-प्रसार की किसी भी गतिविधि में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका सबसे अहम है। सूचना के संप्रेषण में प्रौद्योगिकी की भूमिका नितांत अनिवार्य है। लोगों को सही जानकारी व सूचनाएं प्रदान की जानी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का अभी तक का कार्यकाल उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है, जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार ने एक भी नई योजना या कार्यक्रम आरम्भ नहीं किए और वे सिर्फ शिलान्यास करने में व्यस्त रहे। वर्तमान सरकार द्वारा हर वर्ग और हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। सरकार ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को अपने नीतिगत दस्तावेज के रूप में अपना कर सभी वायदों को पूरा किया है। साथ ही मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नई योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ कर जन कल्याण की दिशा में कार्य किया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ संगठन के दृष्टिकोण को भी दक्षता के साथ आमजन के सामने प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परस्पर समन्वय से कार्य करके हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मिशन रिपीट के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अग्रसर है और हम सहजता के साथ यह सफलता प्राप्त कर लेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव त्रिलोक जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, राज्य मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रवक्ता राम कुमार, बलदेव तोमर, विनोद ठाकुर और अजय राणा भी उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close