विविध

प्रतिभा सिंह की शानदार जीत के बाद से भाजपा में हड़कंप मचा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की आलोचना करते हुए कहा है कि वह प्रदेश में प्रतिभा सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से हड़बड़ाहट में बयान बाजी कर रहें है।उन्होंने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से उनकी नेता प्रतिभा सिंह की शानदार जीत के बाद से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है।
हिमराल ने सुरेश कश्यप के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कांग्रेस के पांच मुखिया है पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा को कांग्रेस की नही अपनी चिंता करनी चाहिए।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में पांच मुखिया हो या 10 इससे भाजपा को कोई लेनादेना नही है।कांग्रेस एकजुट होकर आगे बढ़ रही है।
हिमराल ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में लोगों के साथ हो रहें अन्याय के खिलाफ लड़ रही है।बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पुलिस भर्ती मामले में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस लोगों के साथ खड़ी है।
हिमराल ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद भाजपा अपनी ज़मीन तलाशने का असफल प्रयास कर रही है।प्रदेश में लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।उन्होंने भाजपा को सलाह दी है की वह कांग्रेस के आंतरिक मामलों में अपनी टांग अड़ाने की कोशिश न करें।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के विकास के रास्ते में आगे चलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के मार्गदर्शन में कांग्रेस प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।कांग्रेस भाजपा के मिशन रिपीट को पूरी तरह डिफिट में बदेलगी।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close