विविध

अभ्यास वर्ग शिव गुफा कुनिहार में में 7 मई को प्रारम्भ हुआ जो आठ मई तक चला

No Slide Found In Slider.

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचलइकाई हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सोलन विभाग का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शिव गुफा कुनिहार में में 7 मई को प्रारम्भ हुआ जो आठ मई तक चला। इस अभ्यास वर्ग में जिन विषयों पर चर्चा की उसमें प्रवास, संघ यात्रा, कार्यकर्ता, जिला बैठके, संगठन परिचय, भारत की आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव, संघठन की सदस्यता पर चर्चा होगी। उदघाटन सत्र में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सचिव पवन मिश्रा जी उदघाटन सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्तिथ रहे, जिन्होंने संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए अभ्यास वर्ग की आवश्यकता पर बल दिया। अभ्यास वर्ग क्यों? विषय पर भी उद्बोधन रखा।

No Slide Found In Slider.

दूसरे सत्र में संघ यात्रा पर डॉ बलवंत सदरेट, विभाग प्रचार प्रमुख का मार्गदर्शन प्राप्त हुए, जिसमे उंन्होने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संघर्षों भरी यात्रा पर अपने विचार रख कर संगठन के परिचय दिया।

दूसरे स्त्र में प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार ने कार्यकर्ताओं के प्रवास पर जोर देने और संगठन विस्तार में प्रवास की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर डाला।

तृतीय स्त्र की अध्यक्षता पूर्व प्रान्त उपाध्यक्ष शिव कुमार ने की तथा कार्यकर्ता निर्माण पर प्रान्त उपाध्यक्ष हेम राज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उंन्होने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी है इनको सम्भाल कर रखना चाहिए। उसके बाद सोलन विभाग की जिला दालडॉ की वैठक पवन कुमार , सोलन की कपिला , नालागढ़ की बैठक प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, सिरमौर की बैठक विनोद सूद ने ली जिसमे मण्डल स्तर , सदस्यता, अमृत महोत्सव, मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ तथा 75 दिन संगठन को देने वाले का विषयो पर चर्चा हुईं।

No Slide Found In Slider.

दूसरे दिन के चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता प्रांत महा मंत्री डॉ माम राज पुंडीर जी रहे, जिन्होंने संगठन परिचय पर अपना व्याख्यान रखा। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पर अपना व्यवख्यान देते हुए कहा कि अखिल भारतीय मटलब जिनका क्षेत्र पूरा देश है यह बहुत बड़ा काम है जहाँ आप का कार्य क्षेत्र पूरा भारत देख है। राष्ट्रीय मतलब जिसके विचार, राष्ट्रीय हो, संगठन एक विचार है जिस्की सोच राष्ट्रीय है। शैक्षिक महासंघ ,शिक्षा जगत में काम करने वाला हर वह संगठन जिनका विचार राष्ट्रीय हो, शिक्षक और गैर शिक्षक सभी सदस्य हो सकते है। महासंघ से अभिप्राय मतलब सभी राज्यो के संगठनों का एक महासंघ। देश के सभी राज्यो में कार्यकारिणी, 280 विश्वविद्यालय में कार्यकारिणी, 15 लाख 83 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता, हमारे राष्ट्रीय विचारों के साथ जुड़े है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की हिमाचल में 24 जिलो में ,120 खण्डों सहित 1000 मंडलो सहित कार्यकारिणी गठित है।

इस स्तर की अध्यक्षता श्री मति ज्योति महाजन ने की।

पंचम सत्र में अखिल भारतीय सचिव पवन मिश्रा जी का मार्गदर्शन मिला। जिसमे एक अगस्त को देश भर में मनाया जाने वाला अमृत महोत्सव पर विचार रखे। प्रदेश के 10000 विद्यालयों में एक अगस्त को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम पर प्रकाश डाला और अमृत महोत्सव पर अपने विचार रखे।

सत्र में मिश्रा जी ने आजादी का अमृत महोत्सव अभियान पर सभी प्रांत के सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।

इस सत्र की अध्यक्षता भीष्म जी सह संगठन मंत्री ने की।

अभ्यास वर्ग के द्वितीय दिवस प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद ने सदस्यता पर अपना उद्बोधन दिया। विनोद सूद ने कहा कि संगठन कार्यकर्ता से चलता है और कार्यकर्ताओं के बिना कोई संगठन नही। इसलिए हर वर्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालयों में जाकर नए कार्यकर्ताओं को महासंघ से कैसे जोड़ना है इस पर अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता श्री मति ललिता वर्मा ने की। दालडॉ जिला कार्यकारिणी द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। सोलन विभाग के इस प्रांतीय अभ्यास वर्ग में विशेष रूप से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सचिव पवन मिश्रा जी, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद,प्रांत महामंत्री डॉ माम राज पुंडीर, , अतिरिक्त संगठन मंत्री भीष्म जी, कोषाध्यक्ष यशवंत शर्मा, नरेंद्र कपिला, ज्योति महाजन, ललिता वर्मा, सुमन, लवलीन सहित चार जिलों के जिलाअध्यक्ष, जिला महामंत्री व 70 कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close