विविधशिक्षा

एमबीए आरडी पीएचडी एडमिशन में हो रही धांधली आरोप : एबीवीपी•

No Slide Found In Slider.

*

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने एक ब्यान जारी करते हुए विवि प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि विवि प्रशासन द्वारा एक विशेष छात्र संगठन के कार्यकर्ता को तरजीह दिए जाने से आम छात्रों के साथ हो रहे अन्याय को विद्यार्थी परिषद सहन नहीं करेगी |

 

इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने पूरे मामले को विस्तार से बताते हुए कहा कि एमबीए आरडी पीएचडी एंट्रेंस की मेरिट लिस्ट 24 मार्च 2022 को आई थी लेकिन आज लगभग 42 दिन बीत जाने के बाद भी उनका फीस भरने का पोर्टल आज दिन तक नहीं खोला गया है | कमलेश ने कहा कि इसमें कहीं न कहीं धांधली होने की बू आ रही है |

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

 

कमलेश ने विवि प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि फीस पोर्टल खोलने में की जा रही लेट लतिफी कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ी की ओर इशारा कर रही है. उन्होंने कहा कि इसमें हो रही देरी का एकमात्र कारण जो हाल फिलहाल में नज़र आ रहा है वो केवल मात्र एक विशेष छात्र संगठन के कार्यकर्त्ता को पीएचडी में एडमिशन करवाने का नज़र आ रहा है. विवि प्रशासन द्वारा अपने चहेतों का पीएचडी में एडमिशन करवाने के लिए आम छात्रों को तंग किया जा रहा है. कमलेश ने कहा कि आम छात्रों के साथ जो अन्याय विवि प्रशासन कर रहा है उसको विद्यार्थी परिषद बिलकुल भी सहन नहीं करेगी |

 

 

उन्होंने विवि प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले 3 दिनों में यह फीस पोर्टल नहीं खोला गया तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी जिसके लिए केवल विवि प्रशासन जिम्मेवार रहेगा |

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close