शिक्षा

राघव पब्लिक स्कूल घैणी और बल्देंया में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत

No Slide Found In Slider.

राघव पब्लिक स्कूल घैणी और बल्देंया में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या  योगेश्वरी वर्मा ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत के साथ साथ उनकी सफलता का श्रेय अभिभावक गण और शिक्षकों को भी जाता है,वे भी बधाई के पात्र हैं। सभी बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का भी नाम रोशन किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

राघव पब्लिक स्कूल बल्देंया में अंजली गर्ग ने 93%अंक लेकर प्रथम, सुमित ठाकुर ने 87%अंक लेकर द्वितीय और शिवांगी ने84% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। राघव पब्लिक स्कूल घैणी में साक्षी चौहान 94% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान प्राप्त किया जतिन वर्मा ने 92%अंक लेकर और मानस ठाकुर ने 91% तथा अंजली ने 90%अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम चमकाया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close