विविध

केन्द्र सरकार से मिली तीन महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति

No Slide Found In Slider.

सिरमौर कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर ने कहा है कि मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर  ने इस बार दिल्ली के प्रवास में केन्द्र सरकार से तीन महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्राप्त की है इसके लिए उन्होने उन्हें बहुत बहुत बधाई दी है।

No Slide Found In Slider.

उन्होने कहा है कि सिरमौर जिला के हाटी समुदाय के लोगो को जन जाति का दर्जा दिलवाने का काम कई वर्षो से लटका हुआ था। इस सम्बंध में कई बार कोशिश की परन्तु सफलता नही मिली। पूर्व में मुख्यमंत्री आदरणीय धूमल  ने लोकसभा में यह विषय कई बार उठाया। पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस के लोग हाटियों को वेवकूफ बनाते रहे। नही उनकी मंशा थी करवाने की। 50 वर्षो से प्रदेश में कांग्रेस ने राज किया। अगर सच मे करवाना चाहते तो डोडरा कवर, रामपुर बुशहर का 15/20 करवाते। परन्तु सिर्फ वोट बैंक की तरह उप योग करते रहे। हमेशा आरजीआई का रोना रोते रहे। परन्तु हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने गृह मंत्री श्री अमित शाह से मिल कर वर्षो से रूके हुए उस काम को करवाने का रास्ता निकलवा लिया। उन्होंने हाटी समुदाय के लोगों को भी बहुत बहुत बधाई दी है।

डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि मण्डी जिला के लिए अन्तर्राश्ट्रीय स्तर का हवाई अडडा हिमाचल प्रदेश को भारत के पर्यटन मानचित्र पर ले आयेगा। इस सम्बंध में समझौता करवाने के लिए श्री जयराम ठाकुर जी बधाई के पात्र है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 6 रोप वे की स्वीकृत और उसके लिए केन्द्र से धन की व्यवस्था भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन की दृश्टि से यह रोप वे अत्यन्त महत्वपूर्ण सिद्ध होगें।

No Slide Found In Slider.

शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए श्री जयराम ठाकुर लगातार प्रयास कर रहे है। उन्होंने भारत सरकार का भी बहुत धन्यवाद किया है कि उन्होंने इन तीनों योजनाओं के लिए हिमाचल प्रदेश को सहयोग दिया। सिरमौर कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ पुंडीर ने कहा कि जय राम ठाकुर सिरमौर ओर खास तौर से हाटियों के मसिया बन कर आये थे। जिस प्रकार किन्नौर की लड़ाई टीएस नेगी जी ने, गद्दियों की लड़ाई शांता कुमार ने लड़ी। वही लड़ाई जय राम ठाकुर ने सिरमौर के लिये लड़ी। जिस जिले का ख्याल परमार जी, वीरभद्र सिंह नही रख पाए उसी जिले का विकास राम बन कर ओर मसीहा बन कर जय राम कर गए।

हाटियों का हक दिलाने वाले ओर इनकी आवाज का हिस्सा बन कर देश की सबसे बड़ी पंचायत में श्री वीरेन्द्र कश्यप, स्वर्गीय जगत सिंह नेगी, वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप, नहान के चौगान से डॉ राजीव बिंदल जी ने  राजनाथ सिंह से ओर बाद में अमित शाह से घोषणा करवाई थी, उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल श्री अनुराग ठाकुर के साथ राज्यसभा सांसद बहन इंदु गोस्वामी का सभी सिरमौर वासियों की तरफ से आभार व्यक्त करते है। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि इस विषय को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाटियों का दर्द समझा औऱ हिमाचल प्रदेश के सपूत ओर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने हमारा पक्ष रखा। सिरमौर कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि जय राम ठाकुर एक मसिया बन कर हाटियों का साथ दिया है। सिरमौर जिला के सभी लोगो से निवेदन है कि जो आपके साथ खड़ा है उसका साथ दो। जिनका विकास सिर्फ अपना विकास करवाना है ऐसे लोगो से दूर रहना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा हम सभी को ठगने का काम हाटियों के साथ किया है। अब सिरमौर जाग गया है।अब हम जोइया मामा का साथ देंगे। जिन्होंने हाटियों के दर्द को समझा, हम सिरमौरी हमेशा जोइया मामा के साथ रहेंगे। 140 से ज्यादा पंचायते, 4 विधानसभा क्षेत्र , 3 लाख से ज्यादा लोग, जय राम जी हमारा एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close