कांग्रेस आलाकमान ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी उसे उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाया

कांग्रेस आलाकमान ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी उसे उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाया

विविध
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है उन्हें कांग्रेस आलाकमान ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी उसे उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाया है।उन्होंने कांग्रेस आलाकमान द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व देने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी पर भी खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

No Slide Found In Slider.

आज हौली लॉज में नव नियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष को उनकी इस नियुक्ति पर बधाई देने गए राठौर ने उन्हें फूलों का बुक्के देकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

प्रतिभा सिंह ने राठौर का आभार व्यक्त करते हुए उनसे भविष्य में सहयोग की अपेक्षा की।

No Slide Found In Slider.

राठौर ने प्रतिभा सिंह को भरोसा दिया कि वह पूर्व की भांति आगे भी पार्टी की सेवा में आगे रहेंगे।उन्होंने मीडिया से कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिये उन्होंने अपने इस कार्यकाल में सब नेताओं को एक मंच पर इकठ्ठा किया।उन्होंने कहा कि इसी बजह से प्रदेश के उप चुनावों में पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई।उन्होंने कहा कि उनकी यह सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि प्रदेश में भाजपा के सत्ता में होने के बाबजूद उन्हें 4-0 से करारी शिकस्त दी।

राठौर ने पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उन्हें दिए गए सहयोग के लिए आभार भी प्रकट किया।

Deepika Sharma