पर्यावरण

असर विशेष: पृथ्वी बचेगी हम बचेंगे, आज पृथ्वी दिवस

पीसीबी कर रहा जनता को जागरूक

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

विश्व पृथ्वी दिवस 2022 का विषय इनवेस्ट इन आवर प्लेनेट” (Invest in Our Planet) है। प्रत्येक वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस, जैव विविधता को हो रही हानि, बढ़ते प्रदूषण आदि जैसे पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने, पृथ्वी को पूर्व जैसा हरा-भरा बनाने एवं पर्यावरणीय क्षति की पुनःपूर्ति करने के लिए सरकार और जन-मानस को ठोस कदम उठाने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

ashb advt_page-0001

 

इस पृथ्वी दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड, राज्य के स्कूली छात्रों में पृथ्वी / धरा के संरक्षण के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से प्रयास कर रहा है।

 

पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियन्त्रण से सम्बन्धित मुद्दों पर छात्रों में जागरूकता बढ़ाने हेतु राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड और शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से 2 अप्रैल, 2022 को विश्व पृथ्वी दिवस पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्विज कॉम्पिटिशन) का आयोजन कर रहा है। लगभग 7000 सरकारी और निजी स्कूलों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें कक्षा VI से XII तक के छात्रों के भाग लेने की संभावना है।

No Slide Found In Slider.

 

यह प्रयास स्कूली बच्चों में ज्ञान निर्माण व उन्हें जटिल पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान के साथ-साथ हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और भविष्य के लिए संरक्षित रखने के उपायों को तलाशने और तैयार करने में मदद करेगा प्रश्नोत्तरी को दो समूहों अर्थात् कनिष्ठ श्रेणी (कक्षा VI से VIII ) और वरिष्ठ श्रेणी (कक्षा VI से XII) में आयोजित किया जाना, निर्धारित किया गया है।

 

तत्पश्चात्, राज्य बोर्ड द्वारा शिमला में एक राज्य स्तरीय हिमाचल पर्यावरण प्रश्नोत्तरी-2022 का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। एलिमिनेशन / निष्कासन राउंड आयोजित करने के बाद प्रत्येक जिला स्तर पर चयनित तीन टीम विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय क्विज प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के पात्र होंगे। 22 अप्रैल, 2022 से शुरु होने वाले कार्यक्रमों का समापन 5 जून, 2022 को पर्यावरण विश्व दिवस के अवसर पर होगा।

 

हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों को आगामी राज्य स्तरीय ‘हिमाचल पर्यावरण प्रश्नोत्तरी – 2022 के लिए अपनी टीम तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close