विविध

• मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ली बैठक

जगत प्रकाश नड्डा के दौरे के लिए सज गया कांगड़ा

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कांगड़ा दौरे को लेकर पार्टी मुख्यालय से एक वर्चुअल बैठक में भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बैठक में भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल और राकेश जम्वाल, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और 2017 के प्रत्याशी शामिल रहे।

इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कांगड़ा द्वारे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल और राकेश जम्वाल ने बताया की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 22 अप्रैल को कांगड़ा प्रवास पर आ रहे है, इस दिन जगत प्रकाश नड्डा गग्गल हवाईअड्डे आएंगे। नड्डा नगरोटा बगवां बाजार में ओपन जीप में भाजपा के रोड शो में भाग लेंगे और उसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

उसके बाद नड्डा मां चामुण्डा के दरबार में माथा टेकेंगे, 23 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा की एक बैठक में भाग लेंगे और इसके बाद मां ब्रजेश्वरी के दर्शन करेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

भाजपा नेताओं ने बताया की जगत प्रकाश नड्डा के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है और इस जोश का एक बड़ा प्रदर्शन कांगड़ा में होने वाला है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल आगमन से कार्यकर्ता अति उत्साहित है, आज कांगड़ा जिला जगत प्रकाश नड्डा के स्वगत और अभिनंदन के लिए सज चुका है।

भाजपा नेताओं ने कहा की नड्डा का दौरा एतिहासिक रहने वाला है।

 

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बि एल संतोष ने भाजपा आई टी और सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भाग लिया

 

भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बि एल संतोष का भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, संजीव कटवाल कोषाध्यक्ष संजय सूद,प्यार सिंह कंवर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर और कार्यकर्ताओं स्वागत किया गया।

बि एल संतोष ने भाजपा कार्यालय में आई टी और सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भाग लिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close