विविध

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक कल : आर्य

No Slide Found In Slider.

 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी , जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी बैठक प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में संपन्न हुई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बैठक की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार द्वारा की गई।

बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, राष्ट्रीय सचिव स्वराज विद्वान, मंत्री राजीव सहजल, राज्य सभा सांसद सिकंदर कुमार और वीरेंद्र कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा की कल भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक शिमला में होटल हॉलीडे होम में होने जा रही है, बैठक में राष्ट्र अनुसूचित मोर्चा के सभी प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारी, महामंत्री और प्रभारी भाग लेंगे।

इस बैठक में मोर्चा के आगामी छे माह के कार्यक्रम तय किए जाएंगे, इसमें प्रशिक्षण शिविर, सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान प्रमुख अभियान रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने कहा की भाजपा एकमात्र एसा राजनीतिक दल है जो सामाजिक समरसता की बात करता है और हम सामाजिक समरसता के मार्ग पर चल रहे है, स्वामी विवेकानंद ने कहा की नर ही नारायण सेवा है, दीनदयाल जी ने कहा की अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है और प्रधानमंत्री मोदी कहते है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वाश।

आर्य ने कहा की भारत की आजादी के बाद कांग्रेस के गरीबों के लिए कोई काम नही किया , केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए सच में योजनाएं बनाई है जिसके बाद गरीबों को खाते, घर और शौचालय मिले।

आर्य ने कहा की कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर का सदैव अपमानित किया, यह केवल भाजपा है जिसने अंबेडकर जी को सच्चा सम्मान दिया।

भाजपा ने अंबेडकर जी को भारत रत्न दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके 5 राष्ट्रीय स्मारक बनाए और आने वाले समय में मध्यप्रदेश में भी उनके नाम का एक विश्विद्यालय बनाया जाएगा।

हिमाचल में अनुसूचित जाति वर्ग की 29 प्रतिशत आबादी है और हमारा मोर्चा इस वर्ग के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु कार्य कर रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बैठक के लिए आए सभी राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close