विविध

हिमाचल में निजी स्कूलों में तुरंत सशक्त पीटीए किया जाए गठित

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

अभिभावक संघ शिमला प्रदेश सरकार से मांग करता है कि प्रदेश के सभी निजी स्कूलों को तुरंत प्रभाव से 05 दिसंबर 2019 के दिशानिर्देशों के अनुसार एक सशक्त और प्रभावी पी. टी. ऐ. को गठित करने का आदेश जारी करें। जैसे कि हम पूर्व में भी अनगिनत बार निवेदन कर चुके हैं कि अतिशीघ्र सभी स्कूलों में पी टी ऐ का गठन किया जाये परन्तु यह मामला जस का तस ही ठहरा हुआ है। अब हद तो यह है कि बहुत सारे ऐसे शिक्षण संस्थान अभिभावकों से बैठक किये बिना ही और बिना पी. टी. ऐ. के गठन किये बगैर ही मनमाने तरीके से फीस की बढ़ोतरी भी करने लगे हैं। हमारा यह संघ यह भी मांग करता है कि निदेशक उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश के द्वारा अभी 04 -04 -2022 को जारी किये गए पत्र के अनुसार सम्बंधित ज़िले के उपायुक्तों को अभिभावकों के फीस से सम्बंधित शिकायत के लिए मनोनीत किया गया है। परन्तु ऐसे असंगठित अभिभावकों के लिए किसी भी तरह का उपयुक्त डिजिटल मंच (प्लेटफार्म) या हेल्पलाइन का प्रावधान भी नहीं किया गया है। वैसे अधिकतर अभिभावक डी सी साहब के दफ्तर में जाने से हिचकिचाते भी हैं। कार्यकारिणी के सभी सदस्य एक स्वर से प्रदेश सरकार विशेष तौर पर माननीय मुख्यमंत्री जी से व माननीय शिक्षा मंत्री जी से इस सम्बन्ध में तुरंत हस्तक्षेप कर अभिभावकों को अभी आरम्भ हुए वर्तमान शिक्षा सत्र में तत्काल बिना पी टी ऐ की अनुमति से फीस वृद्धि रोकने के लिए एवं प्रदेश के सभी निजी स्कूलों के सुचारू प्रबंधन के लिए तुरंत पी टी ऐ गठन करने के लिए तुरंत आदेश जारी करने के लिए पुनः निवेदन करते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close