विविध

एक बार फिर हिमाचल में बनेगी डबल इंजन की सरकार : खन्ना

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ज्वाली मंडल के 11 बूथों की बैठक में विशेष रूप से भाग लिया।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने बैठक में 90 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता को कैहरिया ग्राम केंद्र में सम्मानित किया।

खन्ना ने कहा की भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं का अति महत्व है, पुराने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से आज भाजपा का इतना विराट स्वरूप निकल कर आया है। सभी कार्यकर्ता को मेरा वंदन।

खन्ना ने कहा की जब भी मैं हिमाचल दौरे पर आता हूं तब कार्यकर्ताओं में सरकार के प्रति उत्साह बढ़ता नजर आता है, जनता और कार्यकर्ता मोदी सरकार एवं जयराम ठाकुर सरकार के कार्यों से संतुष्ठ है। भाजपा के कार्यकर्ता अंतर्मन से चाहते है की हिमाचल में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बने और हिमाचल स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर हो।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल में अच्छा काम किया है और आने वाले समय में और ज्यादा ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करेगी।

उन्होंने कहा जयराम सरकार कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से काम कर रही हैं। हमारी सरकार ने हिमाचल में कोरोना संकट के बावजूद कर्मचारियों को पूरा वेतन एवं सभी देय लाभ दिए है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को भी पूर्ण करने का काम किया है।

उन्होंने कहा की प्रदेश भाजपा सरकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गरीब-पिछड़े वर्गों की कल्याण हेतु न्यूनतम दिहाड़ी 300 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये किया।

अंत्योदय के उत्थान हेतु डबल इंजन की प्रदेश भाजपा सरकार पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close