विविध

बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पर्यवेक्षक विभागीय पदोन्नति 15 दिवसीय प्रशिक्षण बैच के प्रशिक्षुओ द्वारा सम्मान समारोह

No Slide Found In Slider.

*बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पर्यवेक्षक विभागीय पदोन्नति 15 दिवसीय प्रशिक्षण बैच के प्रशिक्षुओ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन राज्य स्वास्थ्य प्रशिक्षण सस्थान परिमहल शिमला में किया गया जिसमें राज्य कार्यकारणी के मुख्य सलाहकार हरीश ठाकुर महासचिव लायक राम रघुबंशी ,सलाहकार रविदत्त भारद्वाज राज्य कार्यकारणी से मुख्य सरंक्षक नरवीर शर्मा, बलवान अभिनाशी, रविन्द्र कुमार, सीता शर्मा, मीरा कँवर, नीरज चौहान, ,प्यारे लाल ,संजय कुमार, हमीद अली, इत्यादि कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया। बैठक में सभी ने अपने अपने विचार रखे । बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ के महासचिव लायक राम ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एक मुश्त पदोन्नति देने बारे मांग को जोरदार तरीके से सरकार के समक्ष रखा गया है और पूरी उम्मीद है कि इस मांग के पूरा होने से 1998 तक की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा । और यह मांग भी जल्द पूरी होगी ,संघ ने 60 महिला स्वस्थ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण बैच जोकि परिमहल शिमला में चल रहा है और पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 30-30 के पदोन्नति के दो बैच ट्रेनिंग पूरी कर चुके उसके लिये प्रदेश महासचिव लायक राम रघुबंशी ने ,प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी कर्मचारियों को मुबारक बाद दी और समस्त कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ० अनिता महाजन , संयुक्त निदेशक अंबिका चौहान, का स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला और पुरूष के पदोन्नति प्रशिक्षण बैच निकालने पर दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया यह जानकारी राज्य प्रेस सचिव सुभाष चंद ने दी।*

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close