विविध

पुरानी पेन्शन, नई भर्ती और कर्मचारियों के तकनीकी प्रशिक्षण को लेकर देश व्यापी हड़ताल की रूप रेखा तय

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी एवं पत्रवाहक तथा एम. टी. एस. संघ का संयुक्त द्विवार्षिक सम्मेलन शिमला जी पी ओ परिसर में सम्पन्न हुआ। वैश्विक महामारी के चलते यह सम्मलेन चार साल के अंतराल के बाद आयोजित किया गया । इस सम्मलेन में लगभग दो सौ पचास डाक कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अथिति के रूप में  हरीश जनारथा पूर्व वायस चेयरमैन हि.प्र. पर्यटन विकास निगम तथा पूर्व डिप्टी मेयर शिमला नगर निगम ने कार्यक्रम में शिरकत की। इनके साथ  विकास नंगी प्रवर अधीक्षक शिमला डाक मण्डल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस सम्मलेन में पुरानी पेन्शन, नई भर्ती और कर्मचारिओं के तकनिकी प्रशिक्षण तथा आगामी 28-29 मार्च को देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने हेतु होने रूप रेखा तय हुई। मुख्य अतिथि ने इस सफल आयोजन के लिए सभी कर्मचारिओं को बधाई दी एवं देश प्रदेश के विकास में अपना सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। श्री विकास नेगी ने कार्यकर्म की सराहना की एवं प्रशासन की तरफ से हर तरह के सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर श्री के. एल. गौतम केन्द्रीय कर्मचारियों की संयुक्त समिति के हिमाचल के प्रभारी श्री वीरेंदर शर्मा अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश मेहता पत्रवाहक एवं एम्.टी. एस. संघ के हिमाचल परिमंडल के सचिव  कैलाश शर्मा पूर्व हिमाचल परिमंडल कार्यालय के सचिव श्री जगत राम पूर्व सहायक सचिव हिमाचल परिमंडल तथा  बलजीत सिंह हिमाचल परिमंडल के सचिव भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

 

इस अवसर पर शिमला डाक मण्डल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे सर्व सम्मती से श्री पुरशीतम चौहान को मण्डल महामंत्री तथा अश्वनी शर्मा को मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया | इसके साथ श्री शैलेंदर सिंह,  प्रताप हेटा,  ललित शर्मा,  भुवनेश शर्मा को सहायक सचिव तथा श्रीमती अनीता शर्मा एवं संजीव मान को उपाध्यक्ष बनाया गया। श्री संदीप संदीप शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सुबोध कदशोली को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन सचिव के पद पर श्री नरेश शर्मा, श्री कामेश्वर शर्मा,  राकेश वर्मा,  राम लाल शर्मा को नियुक्ति दी गई। इस अवसर पर प्रथम बार महिला समिति का गठन किया गया जिसमे डॉ राजेश्वरी गौतम को संयोजक तथा कुमारी मोनिका कॅवर को सह संयोजक नियुक्त किया गया | इस समिति की सदस्य के तौर पर श्रीमती पूनम कुलकर्णी तथा सीमा शर्मा को सम्मिलित किया गया।  दीपक शर्मा को लेखा परीक्षक तथा  अभिषेक गौतम को सह लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में  दुर्गा दत्त शर्मा,  रणजीत कुमार,  जीत कुमार,  जवाहर लाल, श्री लाल बहादुर,  विकास सूद,  विजय भारद्वाज,  रमेश चंद शर्मा,  संजीव कुमार,  वीरेंदर ठाकुर,  विजय कुमार,  जोगेंदर लाल,  सचिन चौहान,  राहुल वर्मा तथा पवन कुमार का चयन किया गया। पत्रवाहक एवं एम्.टी.एस. संघ की ओर से सर्व सम्मती से प्रधान  माधो राम, सचिव प्रेम चंद सह सचिव श्रीमती उषा ठाकुर तथा  रोशन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close