ब्रेकिंग-न्यूज़विविध

पक्की नियुक्ति: शिक्षको का डाटा मांगने के आदेश जारी

जिनके दो वर्ष पूरे हो गए हैं उनका डाटा सभी जिलों से मंगाने का काम शुरू

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के आग्रह पर शिक्षा निदेशक प्राथमिक डॉ पंकज ललित ने प्रदेश के सभी शिक्षको का जिनके दो वर्ष पूरे हो गए हैं उनका डाटा सभी जिलों से मंगाने का काम शुरू कर दिया है। कल हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने निदेशक महोदय से इस प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का आग्रह किया था। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के सभी कर्मचारियों का अनुबंध काल को तीन वर्ष से दो वर्ष कर चुका है जिससे हजारो कर्मचारियों को फायदा हो रहा है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने जल्द कारवाही के लिए डॉ पंकज ललित का आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षको से आग्रह किया है कि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close