विविध

पांगी के पुर्थी, सेचू व धरवास में खोली जाएगी बैंक की शाखाएं: विधायक जिया लाल कपूर

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

पांगी घाटी की जनसमस्याओं को लेकर पांगी घाटी का एक प्रतिनिधि मंडल स्थानीय विधायक जिया लाल कपूर की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से पांगी घाटी की जनसमस्याओं से अगवत करवाया। भरमौर पांगी के विधायक जिया लाल कपूर ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार से मुलाकात की, और पांगी घाटी में चल रही बिजली समस्या का समाधान निकालने के लिए मिनी पावर हाउस स्थापित करने की मांग उठाई है। वहीं पांगी के सेचू पंचायत के मौजी व मुर्च्छ गांव में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग उठाई हुई है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें अश्वासन दिया है कि पांगी घाटी की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द समाधान किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पांगी घाटी के साच व किलाड़ में मात्र बैंक की एक-एक शाखा होने के कारण लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसकों ध्यान में रखते हुए पुर्थी, सेचू, धरवास में बैंक की शाखाएं खोनले की मांग की हुई है। वहीं पांगी घाटी को जल्द डीजिटल इंडिया से जोड़ने के लिए जोयो के नेटवर्क जल्द बहाल करने की मांग की हुई है।

No Slide Found In Slider.

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पांगी की 19 पंचायतों की जनसमस्याओं को ध्यान में रखते हुए विधायक जिया लाल कपूर द्वारा क्षेत्र में जल्द अग्निशमन केंद्र खोलने का भी आश्वासन दिया हुआ है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पांगी घाटी में अग्निशमन केंद्र स्थापित किया जाएगा। पुर्थी स्कूल को प्रमोट करके शहीद दिना नाथ मुख्यमंत्री आदर्श स्कूल करने की मांग की है। इस दौरान भाजपा मंडल पांगी के किसान मोर्चा अध्यक्ष डॉ हरीश, यूवा कार्यकर्ता विजय शर्मा, जनजातीय सलाहकार राजकुमार ठाकुर, भाजपा कार्यकर्ता जलम सिंह, गरीब दास, इंद्र सिंह व सुरेंन्द्र कुमार प्रधान सूचे मौजूद रहे।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close