विविध

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज दिनांक 08 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य ऐतिहासिक पिंक पैटल पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया | विद्यार्थी परिषद ने इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया |

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

नुक्कड़ नाटक के बारे में विस्तार से बताते हुए इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने बताया कि आज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में महिला पुरुष की समानता की पुरजोर वकालत की, साथ ही साथ महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कानूनों के सख्ती से अनुपालन पर जोर दिया गया।उन्होंने कहा कि 08 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है. महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति बुरे रवैये के बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है.

No Slide Found In Slider.

 

कमलेश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर समाज में महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताई। नाटक में *तू लड़की है, तेरा कोई अधिकार नही, शोषण ही तेरा भाग्य है, क्योंकि तू लड़की है, तेरा कोई वजूद नही* जैसे संवादों के जरिये अशिक्षा पर चोट की गई।

 

कमलेश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना जहां उत्साहवर्धक विषय है, वहीं दहेज जैसी कुप्रथा का वर्तमान समय में भी अस्तित्व में बना रहना शर्मनाक है। विद्यार्थी परिषद हमेशा ऐसे ही बिंदुओं पर समाज का ध्यान आकर्षित करती है और समाज में फैली ऐसी कुरीतियों को दूर करने में प्रेरक भूमिका निभाता है| उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरितियों के खिलाफ लड़ने के लिए हमें किसी विशेष जंग की आवश्यकता नहीं, बल्कि लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की है क्योंकि आत्मनिर्भर लड़कियां ही प्रतिकार करने की मानसिकता रख सकती हैं।

 

कमलेश ने कहा कि अगर समाज में महिलाओं को उचित सम्मान मिलेगा तभी समाज, देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से अपील करती है कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का भेद-भाव नहीं बर्तना चाहिए।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close