विविधविशेषस्वास्थ्य

असर विशेष: इस बार नहीं कोरोन से डरने की जरूरत, आखिर क्यों ,जाने वजह

क्या बोल रहे डॉक्टर? करें गाइडलाइन का पालन

No Slide Found In Slider.

इस बार कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। असर न्यूज़ ने इस बाबत मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर अर्जुन से खास बातचीत की।

No Slide Found In Slider.

डॉक्टर अर्जुन का कहना है

कि कोरोना विषाणु से लोगो को डरने की कोई जरूरत नही है । कोविड का बार बार टेस्ट करना संसाधन का दुरूपयोग करने के समान है। क्योंकि वायरस को Predict नहीं कर सकते क्योंकि वायरस अपनी अवस्था को समय के साथ बदलता रहता है । 

सबसे पहले ही हमें डरने की जरूरत नहीं है । सामान्य बुखार और जुखाम की अवधि 3-से 5 दिनों तक की होती है। 5 दिनों बाद रोगी स्वयं स्वस्थ हो जाता है। लोगो को घबराने की जरूरत नही है । सामान्य बुखार और जुखाम से बचने के लिए आप घरेलू उपचार जैसे गलारे और भाप ले सकते हैं। अगर आपकी साँस फूल रही हो और बुखार बढ़ता जा रहा हो तो आपको अस्पताल जाना चाहिए।

No Slide Found In Slider.

 अगर कोई व्यक्ति को सामान्य जुखाम हैं तो वह मास्क और सामान्य दूरी बनाए रखे, ताकि जुखाम व्यक्ति के छींकने और खांसने से हवा के द्वारा दूसरे व्यक्ति मैं संचारित ना हो सके।

कोरोना के लक्षण बुखार, खांसी, जल्दी-जल्दी सांस लेना आदि हो सकता है | अधिक गंभीर मामलों में निमोनिया या सांस की तकलीफ आदि हो सकते हैं | कोरोना लक्षण फ्लू (इन्फ्लुएंजा) या सामान्य सर्दी-जुकाम से मिलते जुलते हैं। जो लोग डायबटीज़ (मधुमेय) , वात रोग, गठिया , ब्लड प्रेशर, शूगर,आदि रोगों से ग्रसित है और जो लोग वृद्ध हैं,उन्हें कोविड होने की संभावना ज्यादा होती है। ग्रर्सित लोगों को उनकी बीमारी पर नियंत्रण बनाए रखना अनिवार्य है।ग्रसित लोगो को मास्क लगाकर और उचित सामान्य दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close