ब्रेकिंग-न्यूज़

खुल गए स्कूल तो बसों की संख्या भी बढ़ाओ

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान ने उठाई आवाज

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

मार्च प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान ने सरकार से मांग की है कि अब जबकि शिमला सहित प्रदेश में स्कूल खुल गए है,ऐसे में छात्रों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों को चलाया जाए जिससे अधिक भीड़ भाड़ से बचा जा सके।

ashb advt_page-0001

नरेश चौहान ने आज यहां कहा कि शिमला शहर के अंदर और इसके उप नगरों में स्कूली बच्चों को भीड़ होने की बजह से आने जाने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि अभी देश प्रदेश में कोरोना का कहर थमा नही है इसलिए बहुत ही इतीयात बरतने की जरूरत है।उन्होंने शिमला में अभी चल रही बसों को अपर्याप्त बताते हुए इसकी संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग सरकार से की है।

No Slide Found In Slider.

नरेश चौहान ने शिमला में विगड़ती ट्राफिक व्यवस्था घण्टों जाम लगने पर भी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से कोई सुचारू व्यवस्था कायम करने की मांग करते हुए कहा है की सुबह जाम की बजह से बच्चों सहित कर्मचारियों व अन्य लोगों को बहुत ही दिक्कतों व अपने कार्यस्थलों पर देरी से पहुंचने का सामना करना पड़ रहा है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close