ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

बजट सत्र: ये हिमाचल का आर्थिक सर्वेक्षण…

प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 10.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ दो लाख 01 हजार 854 रुपये तक पहुंचना अनुमानित

No Slide Found In Slider.

 

प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज विधानसभा में राज्य सरकार का 2021-22 वित्तीय वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

उन्होंने कहां की प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों को भी धैर्य के साथ सामना किया और सूझबुझ का परिचय दिया है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण निःशुल्क टीकाकरण अभियान था जो कि 16 जनवरी, 2021 से आरम्भ हुआ और कुशल प्रबंधन से लक्षित समय अवधि में पूर्ण किया और जिसकी प्रशंसा देश भर में हुई है। प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों के जीवन और आजीविका बचाने के लिए भरसक प्रयास किए हैं और आज भी महामारी से निपटने के लिए प्रयासरत हैं।

 

जो आंकड़े अब मैं प्रस्तुत करने जा रहा हूं वह प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों के परिणामस्वरुप ही संभव हो पाया और अब अर्थव्यवस्था स्पष्ट तौर पर बहुत तेजी से वापिस वृद्धि की तरफ अग्रसर है।

 

प्रचलित भावों पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2020-21 में एक लाख 56 हजार 675 करोड़ रूपये से बढ़कर 2021-22 में अग्रिम अनुमानों के अनुसार एक लाख 75 हजार 173 करोड़ रूपये होने की संभावना है।

 

अग्रिम अनुमानों के अनुसार वर्ष 2021-22 आर्थिक वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत रहने की संभावना है जो कि पिछले वर्ष 2020-21 में अनुमानित (-) 5.2 प्रतिशत थी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

प्रचलित भावों पर प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 में एक लाख 83 हजार 333 रुपये से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 10.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ दो लाख 01 हजार 854 रुपये तक पहुंचना अनुमानित है।

 

वर्ष 2021-22 के दौरान कृषि क्षेत्र में वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत, विनिर्माण ( manufacturing) क्षेत्र में 11.3 प्रतिशत निर्माण (construction) क्षेत्र में 13.3 प्रतिशत व्यापार, होटल-रेस्त्रां इत्यादि में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि दर अनुमानित है।

 

वर्ष 2016-17 में शिक्षा पर व्यय सकल घरेलू उत्पाद का कुल 4.17 प्रतिशत था जो कि वर्ष 2021-22 में बढ़कर 4.72 प्रतिशत हो गया है।

 

इसी तरह, कुल सकल घरेलू उत्पाद का 2016-17 में, स्वास्थ्य पर व्यय 1.42 प्रतिशत था जो कि 2021-22 में बढ़कर 1.70 प्रतिशत हो गया।

 

. आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सेवाओं पर व्यय 2016-17 के 29.52 प्रतिशत से बढ़कर 2021-22 में 33.91 प्रतिशत हो गया है।

 

मुझे विश्वास है कि वर्ष 2022-23 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि, वर्ष 2021-22 की तर्ज पर गतिशील रहेगी और दहाई अंक (double digit) की वृद्धि लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेगी।

 

प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यक्ष महोदय मैंने आर्थिक सर्वेक्षण का मुख्य सार प्रस्तुत किया है। पूर्ण ब्यौरे का संकलन माननीय सदन में प्रस्तुत कर दिया गया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close